Header Ads Widget

Shree Somnath Jyotirlinga Temple || सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

 

Shree Somnath Jyotirlinga Temple || सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

पूरे भारत देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग स्थित हैं। इनमें सबसे पहला ज्योतिर्लिंग गुजरात राज्य के सौराष्ट्र नगर में अरब सागर के तट स्थित है और यह सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है। इस ज्योतिर्लिंग के बारे में कहा जाता है कि यह हर सृष्टि में यहां स्थित रहा है। इस ज्योतिर्लिंग के बारे में कई ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं तो आइये सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए जानें कुछ अनोखी और खास बातें।

 

Rajnish Tiwary Travel

सोमनाथ के वर्तमान मंदिर के दर्शन कीजिए। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के बारे में माना जाता है कि चन्द्रमा यानी सोम को प्रजापति दक्ष ने क्षय रोग होने का शाप दे दिया। इस शाप से मुक्ति के लिए शिव भक्त चन्द्रमा ने अरब सागर के तट पर शिव जी की तपस्या की। इससे प्रसन्न होकर शिव प्रकट हुए और चन्द्रमा को वरदान दिया। चन्द्रमा ने जिस शिवलिंग की स्थापना और पूजा की वह शिव जी के आशीर्वाद से सोमेश्वर यानी सोमनाथ कहलाया।

 

Rajnish Tiwary Travel

सोमनाथ मंदिर की दीवारों पर बनी यह मूर्तियां मंदिर की भव्यता को दर्शाती है। स्कंद पुराण के प्रभासखंड में उल्लेख किया गया है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का नाम हर नए सृष्टि के साथ बदल जाता है। इस क्रम में जब वर्तमान सृष्टि का अंत हो जाएगा और ब्रह्मा जी नई सृष्टि करेंगे तब सोमनाथ का नाम 'प्राणनाथ' होगा। प्रलय के बाद जब नई सृष्ट आरंभ होगी तब सोमनाथ प्राणनाथ कहलाएंगे।

 

Rajnish Tiwary Travel

मंदिर की दीवारों पर भगवान शिव के साथ ब्रह्मा और विष्णु की मूर्तियों को देखिए। स्कंद पुराण के प्रभास खंड में पार्वती के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए महादेव कहते हैं कि अब तक सोमनाथ के आठ नाम हो चुके हैं।

 

Rajnish Tiwary Travel

सोमनाथ के सेवक नंदी महाराज मंदिर में विराजमान होकर शिव जी का ध्यान कर रहे हैं। स्कंद पुराण में बताया गया है कि सृष्टि में अब तक अब तक छह ब्रह्मा बदल गए हैं। यह सातवें ब्रह्मा का युग है, इस ब्रह्मा का नाम है 'शतानंद'। शिव जी कहते हैं कि स युग में मेरा नाम सोमनाथ है। बीते कल्प से पहले जो ब्रह्मा थे उनका नाम विरंचि था। उस समय इस शिवलिंग का नाम मृत्युंजय था।

 

Rajnish Tiwary Travel



दर्शन कीजिए देवों के देव महादेव सोमनाथ का। महादेव का कहना है कि दूसरे कल्प में ब्रह्मा जी पद्मभू नाम से जाने जाते थे, उस समय सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का नाम कालाग्निरुद्र था। तीसरे ब्रह्मा की सृष्टि स्वयंभू नाम से हुई, उस समय सोमनाथ का नाम अमृतेश हुआ।

 

Rajnish Tiwary Travel

यह है सोमनाथ का सुवर्ण द्वार। सोमनाथ मंदिर के बारे में शिव जी कहते हैं कि चौथे ब्रह्मा का नाम परमेष्ठी हुआ, उन दिनों सोमनाथ अनामय नाम से विख्यात हुए। पांचवें ब्रह्मा सुरज्येष्ठ हुए तब इस ज्योतिर्लिंग का नाम कृत्तिवास था। छठे ब्रह्मा हेमगर्भ कहलाए। इनके युग में सोमनाथ भैरवनाथ कहलाए। पुराणों के बाद आइए अब जानें सोमनाथ की कुछ ऐसी बातें जो इतिहास के पन्नों में दबे हुए हैं।

 

Rajnish Tiwary Travel

 यह है वर्तमान सोमनाथ मंदिर से पूर्व का टूटा हुआ सोमनाथ मंदिर। यह मंदिर कई बार टूटा और कई बार बना। माना जाता है कि वर्तमान सोमनाथ मंदिर से पहले छह बार यह मंदिर बना और टूटा। वर्तमान मंदिर का निर्माण भारत के पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल के प्रयास से हुआ।

 

Rajnish Tiwary Travel

मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता भी है कि चन्द्र देव में इस मंदिर का निर्माण सोने से करवाया था। रवि ने चांदी से इसके बाद श्री कृष्ण ने काठ से इस मंदिर का निर्माण करवाया। पहली पर पत्थरों से सोमनाथ मंदिर का निर्माण राजा भीमदेव ने करवाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नन्दीपुर शक्तिपीठ || Nandipur Shakti Peeth